Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिजली हादसे में मृतक के परिजनों को चार-चार लाख सहायता राशि देंगे: साय

September 24, 2024

बिजली हादसे में मृतक के परिजनों को चार-चार लाख सहायता राशि देंगे: साय

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजनांदगांव जिले के जोरातराई गांव में बिजली की चपेट में आने से पांच स्कूली बच्चों सहित आठ लोगों के निधन की खबर को अत्यंत दुःखद बताते हुए मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की।

साय ने एक्स पर ट्वीट कर कहा,“इस दुःखद घटना में मृतकों के परिवारजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। घायल व्यक्ति को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायल व्यक्ति के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”
गौरतलब है कि उक्त गांव के एक स्कूल में बिजली गिरने से पांच बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गयी जबकि कुछ बच्चे घायल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें