Site icon Dainik Savera Times

देहरादून-पंचकूला राजमार्ग पर हादसा, परिवार के चार लोगों की मौत

Four members of family died in accident

Four members of family died in accident

four-members-of-family-died-in-accident : सोनीपत। हरिद्वार दर्शन के लिए निकला एक परिवार ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनकी आस्था की यात्रा मातम में बदल जाएगी। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।

खरखौदा में ईंट-भट्ठा चलाता था परिवार

तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर इतनी जोरदार थी कि 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। सोनीपत के गांव मंडोरा के चरण सिंह का परिवार करीब 10 वर्ष पहले बहादुरगढ़ में जाकर बस गया था। परिवार के सदस्य परिवहन कारोबार के साथ खरखौदा क्षेत्र में ईंट-भट्ठा भी चलाते हैं। शुक्रवार को चरण सिंह अपने परिजनों के साथ टाटा टियागो कार से हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे।

बोलेरो ने मारी कार को टक्कर

शाम के समय उनकी कार सरसावा थाना क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला राजमार्ग पर पहुंची। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई बोलेरो ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने रितिन, शिवांश, सुदेश और चरण सिंह को मृत घोषित कर दिया।

लापरवाही बनी हादसे का कारण

हादसे में प्रीति, छवि, जयदेव और प्रवीन तेवतिया घायल हुए हैं। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है और उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Also Read :

Exit mobile version