Site icon Dainik Savera Times

आंध्र प्रदेश में एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने खाया जहर, 4 लोगों की मौत

विशाखापट्टनम : आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, वहीं एक सदस्य अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना विशाखापट्टनम के अनाकापल्ले जिले की है। उसने बताया कि मृतकों की पहचान शिव रामकृष्ण (40), उनकी पत्नी माधवी (38) और दो बेटियों के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उनकी तीसरी बेटी अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस को संदेह है कि परिवार ने आर्थिक तंगी की वजह से यह कदम उठाया। शुरुआती जांच से पता चला है कि रामकृष्ण गुंटूर जिले के तेनाली शहर का रहने वाला था और पेशे से सुनार था। वह कुछ साल पहले काम के सिलसिले में अनाकापल्ले शहर आया था और यहीं एक फ्लैट में अपने परिवार के साथ रहने लगा।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार ने संभवत: बृहस्पतिवार रात को किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया होगा, जिसके बाद उनमें से चार सदस्य मृत मिले।
उसने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा जांच जारी है।

Exit mobile version