Site icon Dainik Savera Times

गणोश मंदिर का पंडाल गिरने से चार लोग हुए घायल

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की भिलाई के सेक्टर 5 स्थित गणोश मंदिर के सामने पूजा के लिए लगाया गया पंडाल अचानक भरभराकर गिर गया। इससे रास्ते से गुजर रही महिला और बुजुर्ग सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भिलाई के सेक्टर 5 में श्री सिद्धि विनायक का जीर्णोद्धार किया गया। मंदिर समिति के द्वारा इस उपलक्ष्य में 26 जनवरी से 03 फरवरी तक श्री सिद्धि विनायक मंदिर सेक्टर 5 भिलाई जीर्णोद्धारण स्वर्णबंधन महाकुंभाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। तीन फरवरी को कार्यक्रम समाप्त हो गया, लेकिन टेंट वाले ने सड़क मार्ग में लगे टेंट को समय पर नहीं हटाया।

आज टेंट हाउस संचालक अपने कर्मचारियों को लेकर टेंट को खोल रहा था तभी टेंट भरभरा कर गिर गया। जिसमें महिला और बजुर्ग सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

ये भी पढ़ें :- 49 दिन बाद खुला होर्मुज स्ट्रेट, ईरान का बड़ा ऐलान; दुनिया को मिली राहत

Exit mobile version