Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

छत्तीसगढ़ के स्कूल में आग लगने से चार वर्षीय बच्ची की मौत

March 7, 2024

छत्तीसगढ़ के स्कूल में आग लगने से चार वर्षीय बच्ची की मौत

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल बीजापुर जिले में एक सरकारी आवासीय विद्यालय में आग लगने से चार साल की एक बच्ची की मौत हो गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बालिका की पहचान लिपाक्षी के रूप में हुई है, जो स्कूल की छात्र नहीं थी और वह पिछले कुछ दिनों से अपनी बड़ी बहन के साथ रह रही थी। लिपाक्षी की बड़ी बहन स्कूल की छात्र है। स्कूल शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि बुधवार देर रात आवापल्ली पुलिस थाना क्षेत्र के चिंताकोंटा गांव में लड़कियों के लिए बनाये गए पोर्टा-केबिन (स्कूल के लिए पूर्वनिर्मित संरचना) स्कूल में आग लग गई।

अधिकारी ने बताया, ह्लपोर्टा केबिन के कर्मचारियों और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सभी 380 छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बाद में पता चला कि एक छात्र की छोटी बहन लापता है। उसकी जलने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटनास्थल के दृशय़ और तस्वीरों से जानकारी मिली है कि केबिन की संरचना आग से पूरी तरह से जल गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें