Site icon Dainik Savera Times

खुशखबरी! रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिला बड़ा तोहफा, सरकार ने दी ये सुविधा

Raksha Bandhan Free Bus Service : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर कई राज्यों की सरकारों ने महिलाओं को खास तोहफा दिया है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और बिहार में इस मौके पर रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है। कुछ राज्यों में यह सुविधा दो दिन के लिए, तो कुछ में तीन दिन तक उपलब्ध रहेगी। ऐसे में बहनों को अपने भाईयों के पास राखी बांधने जाने में किसी तरह की कोई असुविधा नहीं होगी। आइए खबर को विस्तार से जानते है…

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं और उनके एक सहयात्री के लिए रोडवेज की एसी और नॉन-एसी बसों में तीन दिन तक मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। यह सुविधा 8 अगस्त सुबह 6 बजे से 10 अगस्त रात 12 बजे तक पूरे राज्य और अन्य राज्यों के रूट पर भी लागू रहेगी।

मध्य प्रदेश
वहीं मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए शहर की बसों में मुफ्त यात्रा का ऐलान किया गया है। इंदौर में 9 अगस्त को सभी बसें महिलाओं के लिए फ्री रहेंगी, जबकि भोपाल में BCLL की बसों में यह सुविधा दी जाएगी।

राजस्थान
बता दें कि राजस्थान सरकार ने भी 9 और 10 अगस्त को राज्य सीमा के भीतर रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा का प्रावधान किया है। यह सुविधा सभी प्रकार की बसों में उपलब्ध होगी।

उत्तराखंड
उत्तराखंड सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को सामान्य रोडवेज बसों में भी मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की है। महिलाएं 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन इस मुफ्त सुविधा का लाभ उठा सकती हैं।

बिहार
बिहार सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए सड़क यात्रा मुफ़्त कर दी है। बीएसआरटीसी ने बताया है कि महिलाएं पटना और मुज़फ़्फ़रपुर के सभी रूटों पर मुफ़्त यात्रा कर सकेंगी। इसके अलावा, पटना में चलने वाली पिंक बसों में भी यह सुविधा उपलब्ध होगी।

मेट्रो सेवा
दिल्ली मेट्रो में फिलहाल मुफ्त यात्रा की कोई घोषणा नहीं हुई है, लेकिन भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त ट्रेनें और स्टाफ तैनात किया जाएगा।

Exit mobile version