नेशनल डेस्क: महंगाई के इस दौर में दिल्ली सरकार ने राजधानी की महिलाओं को बड़ी राहत देने वाला फैसला लिया है। होली और दिवाली जैसे प्रमुख त्योहारों पर अब महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ मिलेगा। सरकार सीधे सिलेंडर देने के बजाय उसकी कीमत लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेगी, ताकि प्रक्रिया आसान और पारदर्शी बनी रहे।
मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना को हरी झंडी दी गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसके लिए 300 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई। यह योजना भाजपा के चुनावी वादों में शामिल थी, जिसे अब लागू करने की दिशा में औपचारिक कदम उठा लिया गया है। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे और पात्र महिलाओं की सूची तैयार की जाएगी।

होली से पहले खाते में पहुंचेगी रकम
सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस योजना का पहला लाभ होली के अवसर पर दिया जाएगा। डीबीटी प्रणाली के तहत गैस सिलेंडर की पूरी राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। चार मार्च को होली का पर्व है और इससे पहले ही पात्र लाभार्थियों को यह राशि मिलने की संभावना है। योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जिनके पास वैध राशन कार्ड है और जो तय मानकों को पूरा करती हैं।
दिवाली पर मिलेगा दूसरा फायदा
सरकार हर साल दो बार होली और दिवाली महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर की आर्थिक सहायता देगी। दिवाली के मौके पर दूसरी किस्त दी जाएगी, जिससे त्योहारों के समय घरेलू खर्च का बोझ कम हो सके।
ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ में गैंगस्टरों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, गोलीबारी में दो बदमाश घायल
घरेलू बजट को मिलेगी राहत
दिल्ली सरकार का कहना है कि यह पहल खासतौर पर निम्न और मध्यम आय वर्ग की महिलाओं के लिए फायदेमंद होगी। बढ़ती एलपीजी कीमतों के बीच यह योजना न सिर्फ आर्थिक राहत देगी, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में भी एक अहम कदम साबित होगी। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि योजना को समयबद्ध और पूरी पारदर्शिता के साथ लागू किया जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...