Site icon Dainik Savera Times

बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर मुफ्त सैनिटरी पैड उपलब्ध कराए जाने चाहिए: शिक्षा मंत्रलय

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्रलय ने बृहस्पतिवार को स्कूलों को जारी परामर्श में कहा कि मासिक धर्म से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए छात्रओं को 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान आवशय़क विराम लेने की अनुमति दी जानी चाहिए तथा सभी परीक्षा केंद्रों पर मुफ्त सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जाने चाहिए। मंत्रलय ने इस बात पर गौर किया कि लड़की के समग्र कल्याण के लिए मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन जरूरी है और यह उसके शैक्षणिक प्रदर्शन के रास्ते में नहीं आना चाहिए। मंत्रलय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी स्कूलों, सीबीएसई, केवीएस और एनवीएस के लिए परामर्श जारी किया है।

Exit mobile version