Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

नये साल पर पिकनिक मनाने जा रहे थे दोस्त : तेज रफ्तार कार की पेड़ से टक्कर होने से उड़े परखच्चे, 6 की मौत

January 1, 2024

नये साल पर पिकनिक मनाने जा रहे थे दोस्त : तेज रफ्तार कार की पेड़ से टक्कर होने से उड़े परखच्चे, 6 की मौत

जमशेदपुर। जमशेदपुर में पहली जनवरी की सुबह भीषण सड़क हादसे में छह युवकों की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। ये सभी युवक एक कार पर सवार होकर पहली जनवरी की पिकनिक पर जा रहे थे। हादसा शहर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्किट हाउस के पास हुआ, जब तेजरफ्तार कार पहले एक पोल और उसके बाद पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गई।

कार से युवकों को बाहर निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सभी युवक शहर के आदित्यपुर इलाके के बाबा कुटी के रहने वाले थे। बताया गया है कि सभी युवक 31 दिसंबर की रात से ही पार्टी कर रहे थे। इसके बाद सभी अहले सुबह किसी पिकनिक स्पॉट के लिए निकले थे। हादसे की खबर पाकर सभी के परिजन मौके पर पहुंचे। सभी के घरों में कोहराम मचा है। मृतकों में मोनू महतो, हेमंत सिंह, सूरज, टिट्टू, छोटू यादव और एक अन्य शामिल हैं। घायलों के नाम हर्ष झा और रवि शंकर झा बताए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें