Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Social media से हुई दोस्तीः कुछ महिने बाद मिले, किशोरी ने कहा- मुंबई में रेप किया

August 22, 2024

Social media से हुई दोस्तीः कुछ महिने बाद मिले, किशोरी ने कहा- मुंबई में रेप किया

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 14 वर्षीय एक किशोरी ने सोशल मीडिया पर दोस्त बने एक व्यक्ति पर उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया और उसके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि किशोरी ने तीन महीने पहले मुंब्रा इलाके में उस व्यक्ति से मुलाकात की थी और इसी दौरान कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया गया था। उन्होंने बताया कि पीड़िता के सोशल मीडिया मित्र ने उसे कथित तौर पर धमकी भी दी थी कि यदि वह किसी को भी इस अपराध के बारे में बताएगी तो वह उसके परिवार के सदस्यों को मार डालेगा।

अधिकारी ने बताया कि उनका परिवार हाल ही में मुंब्रा से कपूरबावड़ी इलाके में रहने आया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कपूरबावड़ी पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (बलात्कार) और 65 (कुछ मामलों में बलात्कार) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत व्यक्ति के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज किया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें