Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली चुनाव में मतदान के लिए कर्मचारियों को पर्याप्त समय और पूर्ण वेतन देने की अपील

February 4, 2025

दिल्ली चुनाव में मतदान के लिए कर्मचारियों को पर्याप्त समय और पूर्ण वेतन देने की अपील

Full Salary to Employees : नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर के अध्यक्ष ललित ठुकराल ने नोएडा के सभी एक्सपोर्ट हाउस मालिकों से अपील की है कि वे 5 फरवरी (बुधवार) को दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए दिल्ली में रहने वाले कर्मचारियों को मतदान के लिए पर्याप्त समय दें और उनका पूरा वेतन सुनिश्चित करें।

ललित ठुकराल ने कहा कि नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर से लाखों कर्मचारी जुड़े हुए हैं, जिनमें से कई दिल्ली में रहते हैं और कामकाज की व्यस्तता के कारण मतदान में असमर्थ होते हैं। प्रत्येक नागरिक का वोट देश के भविष्य को निर्धारित करने में अहम भूमिका निभाता है, इसलिए कर्मचारियों को मतदान का अवसर देना आवश्यक है। इस पहल को लेकर ठुकराल ने बताया कि नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर और युवा क्रांति सेना लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए इस निर्णय का समर्थन कर रहे हैं।

उन्होंने अपील की कि सभी उद्यमी इस कदम का समर्थन करें, ताकि अधिकतम संख्या में कर्मचारी अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने इस मुद्दे पर NAEC के अध्यक्ष ललित ठुकराल को एक आधिकारिक पत्र लिखा था, जिसमें दिल्ली में रहने वाले कर्मचारियों को मतदान के लिए समय देने की अपील की गई थी।

उनके अनुरोध पर विचार करते हुए, ललित ठुकराल ने यह निर्णय लिया और कर्मचारियों को मतदान का अवसर देने की अपील की है।

गौरतलब है कि नोएडा के MSME सेक्टर में लाखों की संख्या में कर्मचारी काम करते हैं, इनमें से ज्यादातर का दिल्ली में रहना होता है। उनका रोजाना दिल्ली से नोएडा आना-जाना होता है। चुनाव के दिन दिल्ली में तो सभी को वोट डालने के लिए छुट्टी रहती है, लेकिन दिल्ली से सटे नोएडा में इसका कोई प्रावधान नहीं है। इसी कारण यह मांग उठी है कि ज्यादा से ज्यादा लोग लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। इसके लिए उनको पर्याप्त समय दिया जाए और उनका वेतन भी ना काटा जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें