Site icon Dainik Savera Times

G20 Summit: दिल्ली सरकार ने G20 बैठक के दौरान लगाए जाने वाले प्रतिबंधों की अधिसूचना की जारी

9 और 10 सितंबर को राजधानी दिल्ली में होने वाली बैठक को लेकर भव्य रुप से सजाया गया है। इसी के साथ हर ज़गह पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों को भी तैनात किया गया है। इसी बीच दिल्ली-एनसीआर में कई चीजों पर प्रतिबंध लगाया गया है। आपको बता दें कि इस बैठक के दौरान सुरक्षा का ध्यान रखते हुए दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने एडवाइजरी जारी की है। सभी प्रकार के माल वाहन, वाणिज्यिक वाहन, अंतरराज्यीय बसें और स्थानीय सिटी बसें 07 की मध्यरात्रि को 00:00 बजे से 08.09.2023 से 10.09.2023 को 23:59 बजे तक मथुरा रोड (आश्रम चौक से आगे), भैरों रोड, पुराना किला रोड और प्रगति मैदान सुरंग के अंदर नहीं चलेंगी।

Exit mobile version