Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

G20 शिखर सम्मेलन: चीन विरोधी प्रदर्शन को देखते हुए मजनू का टीला में सुरक्षा बढ़ाई गई

September 8, 2023

G20 शिखर सम्मेलन: चीन विरोधी प्रदर्शन को देखते हुए मजनू का टीला में सुरक्षा बढ़ाई गई

नई दिल्ली: दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने चीन विरोधी प्रदर्शन की आशंका के चलते शुक्रवार को तिब्बती बहुल इलाके मजनू का टीला में बैरिकेडिंग करते हुए बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया है। शिखर सम्मेलन इस सप्ताह के अंत में होने वाला है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हमने मजनू का टीला में सुरक्षा बढ़ा दी है।‘ गुरुवार को तिब्बती युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गोंपो ढुंडुप ने तिब्बत पर चीन के अवैध कब्जे के खिलाफ शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी।

उन्होंने तिब्बत की गंभीर स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की और बताया कि जब भी कोई चीनी प्रतिनिधिमंडल किसी स्वतंत्र राष्ट्र का दौरा करता है तो विरोध प्रदर्शन होता है। हालांकि, दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि किसी भी विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा, ‘पुलिस ने शिखर सम्मेलन के दौरान किसी भी प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है और विरोध करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें