Site icon Dainik Savera Times

जी20 शिखर सम्मेलन: नई दिल्ली में यातायात प्रतिबंध लागू, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

नई दिल्लीः जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर नयी दिल्ली जिले में शुक्रवार सुबह कड़े यातायात नियम लागू होने के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और प्रमुख स्थलों पर भी आगंतुक नजर नहीं आये।अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पटेल चौक मेट्रो स्टेशन जी20 में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों को ठहराने वाले कुछ होटलों के करीब है और इस स्टेशन पर यात्रियों के पहचान पत्र (आईडी) की जांच की जा रही है। जो लोग क्षेत्र के वास्तविक निवासी नहीं हैं या क्षेत्र में आने का कोई वैध कारण नहीं बता सके, उन्हें वापस जाने के लिए कहा गया।

Exit mobile version