Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rajasthan में कुर्सी लूटने और कुर्सी बचाने का ही चल रहा है खेल : PM Modi

May 10, 2023

Rajasthan में कुर्सी लूटने और कुर्सी बचाने का ही चल रहा है खेल : PM Modi

जयपुरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच जारी खींचतान पर कटाक्ष करते हुए बुधवार को कहा कि यहां कुर्सी लूटने और कुर्सी बचाने का ही खेल चल रहा है, जहां मुख्यमंत्री को अपने ही विधायकों और विधायकों को अपने मुख्यमंत्री पर भी भरोसा नहीं है। आबूरोड (राजस्थान) में भारतीय जनता पार्टी एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही कहा कि राजस्थान में कानून-व्यवस्था पूरी तरह तबाह हो चुकी है। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचनि पायलट के बीच जारी खींचतान पर कटाक्ष करते हुए मोदी ने कहा, कि ‘कांग्रेस की स्वार्थ की राजनीति का परिणाम राजस्थान को भी उठाना पड़ रहा है। आप पिछले पांच वर्षों से राजस्थान में राजस्थान में राजनीतिक लड़ाई का भद्दा रूप देख रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, कि ‘जनता के हित की बजाय यहां कुर्सी लूटने और कुर्सी बचाने का ही खेल चल रहा है। यह कैसी सरकार है, जहां मुख्यमंत्री को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है, यह कैसी सरकार है जहां विधायकों को अपने मुख्यमंत्री पर भी भरोसा नहीं है । सरकार के भीतर सब एक दूसरे को अपमानित करने की होड़ लगाए बैठे हैं।’’ मोदी ने कहा, जब कुर्सी पूरे पांच साल संकट में ही पड़ी रही हो तो ऐसे में राजस्थान के विकास की कसिे परवाह होगी ।’’ उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर भी राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुये कहा, ‘‘इसलिए ही आज कांग्रेस शासन में, राजस्थान में कानून-व्यवस्था पूरी तरह तबाह हो चुकी है। जिस राजस्थान में गंभीर अपराध सुनने में कम ही आते थे, वहां अब अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं और अपने वोट बैंक की गुलामी कर रही कांग्रेस कुछ लोगों की तुष्टिकरण करने के लिए कार्रवाई करने से भी डर रही है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, कि ‘कांग्रेस सरकार के इस रवैये की सबसे बड़ी कीमत राजस्थान की माताओं, बहनों और बेटियों का चुकानी पड़ी है। राजस्थान में महिलाओं से जुड़े अपराध चरम पर हैं। यहां तीज-त्योहार भी शंका-आशंका के बीच मनाने पड़ते हैं। जयपुर में सीरियल बम धमाकों के चार आरोपियों को उच्च न्यायालय द्वारा बरी किए जाने का जिक्र करते हुए मोदी ने राज्य सरकार पर मामले में मजबूती से पैरवी नहीं करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने कहा, कि ‘दो दिन बाद 13 मई को जयपुर बम धमाकों की बरसी है। जयपुर में सीरियल ब्लास्ट कर आतंकियों ने हमसे अनेक परिजन छीन लिए, आज भी उनके परिवार इस उम्मीद के साथ जी रहे हैं कि एक न एक दिन उन्हें न्याय मिलेगा लेकिन राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने वही किया, जिसके लिए वह कुख्यात रही है, उसका इतिहास-कारनामे कुख्यात रहे हैं।

उन्होंने कहा, कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए हमेशा आतंकियों पर नरम रुख अपनाया है, कांग्रेस आतंकी विचारधारा के साथ खड़ा होने का कोई मौका नहीं चूकती। इसी सोच की वजह से राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने जयपुर बम धमाके के केस में कमजोर पैरवी की, इसके कारण धमाकों के आरोपी छूट गए। मोदी ने कहा, कांग्रेस अब लीपापोती की चाहे जितनी कोशिश करे, लेकिन उसकी सच्चाई पूरे देश के सामने आ चुकी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें