नारनौल। खेल प्रतिभाओं को तराशने और भविष्य के ओलंपिक चैंपियन तैयार करने की दिशा में सरकार ने अहम कदम उठाया है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने देशभर में 139 अतिरिक्त खेलों इंडिया केंद्रों को मंजूरी दी है।
शूटिंग और घुड़सवारी भी होगी शामिल
इसके तहत महेंद्रगढ़ जिले में भी विभिन्न खेलों के केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जिला खेल अधिकारी नरेंद्र कुंडू ने बताया कि जिले में 15 खेल विधाओं में केंद्र स्थापित करने की योजना है। इनमें साइकिलिंग, ताइक्वांडो, शूटिंग, वुशु, जिम्नास्टिक, रोइंग, सेपकटाक्रा, कयाकिंग और कैनोइंग, कराटे, सेलिंग, इक्वेस्ट्रियन (घुड़सवारी), जू-जित्सु, कुराश, स्क्वैश और गोल्फ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार, पात्र पूर्व एथलीट अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदकों की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए, हालांकि विशेष मामलों में छूट दी जा सकती है।
जिला खेल कार्यालय में करना होगा संपर्क
इच्छुक संस्थान या पात्र एथलीट अपना आवेदन नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम स्थित जिला खेल कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्य दिवस के दौरान कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि केंद्रों की स्थापना के लिए उन संस्थानों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके पास खेल के लिए पर्याप्त मैदान और आधुनिक ट्रेनिंग इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध हो। खिलाड़ियों के लिए बोर्डिंग (रहने) की सुविधा हो। वही स्पोर्ट्स डेवलपमेंट और एथलीटों के प्रदर्शन का एक बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड हो।
पूर्व चैंपियन एथलीटों के लिए पात्रता मानदंड
एकल खेल:- मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय सुरक्षा बल (एनएसएफ)/संबंधित खेल संघ के अंतर्गत मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो। मान्यता प्राप्त एनएसएफ द्वारा आयोजित सीनियर राष्ट्रीय खेल चैंपियनशिप में पदक विजेता, खेलो इंडिया गेम्स में पदक विजेता, राष्ट्रीय एआईयू पूर्व चैंपियन में पदक विजेता व मान्यता प्राप्त आयोजित वरिष्ठ राष्ट्रीय चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व किया। खेलो इंडिया गेम्स में भागीदारी की हो।
खेल भावना को मिलेगी प्राथमिकता
मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय सुरक्षा बल/संबंधित खेल संघ के अंतर्गत मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो।मान्यता प्राप्त एनएसएफ द्वारा आयोजित वरिष्ठ राष्ट्रीय खेल चैंपियनशिप में पदक विजेता टीम का हिस्सा या खेलो इंडिया गेम्स में पदक विजेता टीम का हिस्सा।नेशनल एआईयू की पिछली चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा व मान्यता प्राप्त एनएसएफ द्वारा आयोजित वरिष्ठ राष्ट्रीय चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो या खेलो इंडिया गेम्स में भाग लिया हो।
Also Read :
Also Read :
Also Read :
Also Read :

