Site icon Dainik Savera Times

एक बार फिर Goindwal जेल में हुई गैंगवार, नशे को लेकर भिड़े दो गुट

तरन तारन : गोइंदवाल साहिब जेल में एक बार फिर गैंगवार का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार आज शाम नशीला पदार्थ बांटने को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। बताया जा रहा है इस दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका कान कटा हुआ बताया जा रहा है। फ़िलहाल जेल के अंदर बने अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। हालांकि कोई जेल अधिकारी इसकी पुष्टि करने को तैयार नहीं है। आपको बता दें कि इससे पहले हुई गैंगवार में दो गैंगस्टरों की मौत हो गई थी।

Exit mobile version