Site icon Dainik Savera Times

ऋषिकेश – हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा से हुआ पार, प्रशासन ने किया अलर्ट जारी

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश का असर मैदानी भागों में दिखाई दे रहा है। ऋषिकेश और हरिद्वार में तेज बारिश से गंगा और उसकी सहायक नदियां ऊफान पर आ गई है। गंगा घाट और तट जलमग्न हो गए हैं। गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा के पार पहुंच गया है। त्रिवेणी घाट पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। इसे देखते हुए प्रशासन की टीम तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट कर रही है। गंगा घाटों और तटों पर जल पुलिस के कर्मचारी तैनात किए गए। तटीय इलाकों में रहने वालों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए मुनादी की गई। वहीं, हरिद्वार में भी गंगा का जलस्तर भी चेतावनी निशान के करीब पहुंच गया। गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान 293 मीटर के नजदीक 292.65 मीटर पर आ गया है। इससे गंगा के निचले इलाकों में अलर्ट कर दिया गया है। बारिश से नष्ट हुई धान की फसल का सर्वे करने के आदेश जारी किए गए हैं, ताकि प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जा सके।

Exit mobile version