Site icon Dainik Savera Times

अनमोल बिश्नोई की हिरासत 7 दिन और बढ़ी, स्पेशल NIA कोर्ट ने सुनाया फैसला

नेशनल डेस्कः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल बिश्नोई की न्यायिक हिरासत को 7 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। ये फैसला स्पेशल NIA कोर्ट में सुनवाई के दौरान लिया गया। बता दें बीते दिनों अनमोल बिश्नोई को अमेरिका में प्रत्यर्पण के लिए दिल्ली लाया गया था। कोर्ट में पेशी के बाद उसे 11 दिन की NIA कस्टडी में भेज दिया गया था।

आज यानी 29 नवंबर को स्पेशल NIA कोर्ट ने गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की कस्टडी 7 दिन के लिए फिर बढ़ा दिया है। उधर, अनमोल बिश्नोई ने अपनी जान को खतरा बताते हुए एक आवेदन दिया था। इसके बाद कोर्ट ने NIA हेडक्वार्टर में सुनवाई करने का फैसला किया।

बिश्नोई से पूछताछ में हुए कई खुलासे

एनआईए के वकील राहुल त्यागी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि अनमोल बिश्नोई से पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। इसी को देखते हुए कोर्ट ने 7 दिन की और कस्टडी बढ़ा दी है। पूछताछ में अभी और खुलासे हो सकते हैं। एनआईए के अधिकारियों ने आशंका जताई थी कि अनमोल बिश्नोई पर हमला हो सकता है। इसी को देखते हुए एनआईए हेडक्वार्टर में ही मामले की सुनवाई की गई। शुरुआती पूछताछ में अनमोल बिश्नोई ने बताया है कि उसके गिरोह में कितने लोग हैं और कहां-कहां से काम किया जाता है। इसके साथ ही कई खुलासे हुए हैं। 5 दिसंबर तक एनआईए उससे पूछताछ करेगी।

अनमोल बिश्नोई को 19 नवंबर को भारत लाई थी NIA

एनआईए ने अमेरिका से प्रत्यर्पण कर 19 नवंबर को भारत पहुंचते ही अनमोल बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट ने गैंगस्टर अनमोल बिश्वोई को 11 दिनों के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की कस्टडी में भेज दिया था, हालांकि केंद्रीय जांच एजेंसी ने कोर्ट से 15 दिन की कस्टडी मांगी थी। 2022 से फरार चल रहे अनमोल को एनआईए के मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था। उस पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। वह लॉरेंस के टेरर सिंडिकेट से जुड़ा 19वां आरोपी है। अनमोल को नवंबर 2024 में कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में अवैध प्रवेश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जहां एफबीआई ने डीएनए और वॉयस सैंपल से उसकी पहचान की थी। उसके बाद लंबी डिपोर्टेशन प्रक्रिया चली थी। इससे पहले मार्च 2023 में एनआईए ने लॉरेंस बिश्नोई के नेतृत्व में टेरर-गैंगस्टर साजिश मामले में अनमोल के खिलाफ 1200 पेज की चार्जशीट दाखिल की थी।

बाबा सिद्दीकी की हत्या में जुड़ा अनमोल का नाम

जांच में पाया गया कि 2020 से 2023 के बीच अनमोल ने गोल्डी बराड़ और लॉरेंस के इशारों पर भारत में कई आपराधिक गतिविधियां अंजाम दीं। वह अमेरिका से ही गैंग को निर्देश देता था और शूटरों को शरण, हथियार और लॉजिस्टिक सप्लाई मुहैया कराता था। पंजाब के फाजिल्का का रहने वाला अनमोल नेपाल, दुबई और केन्या के रास्ते अप्रैल 2022 में फर्जी पासपोर्ट पर अमेरिका भागा था। अनमोल का नाम कई हाई प्रोफाइल केसों से जुड़ा है। अक्टूबर 2024 में मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में वह मुख्य साजिशकर्ता था।

 

Exit mobile version