Site icon Dainik Savera Times

गैंगस्टर की हत्या: Delhi-NCR में कई जगहों पर पुलिस की छापेमारी जारी

नयी दिल्ली : तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात अपराधी टिल्लू ताजपुरिया की प्रतिद्वंद्वी गुट के सदस्यों द्वारा कथित हत्या के एक दिन बाद दिल्ली पुलिस ने बुधवार सुबह दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम हर्षवर्धन ने कहा कि छापेमारी और तलाशी अभियान दिल्ली और हरियाणा में चलाया जा रहा है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि छापेमारी में 20 लाख रुपये नकदी और हथियार जब्त किए गए हैं, जबकि कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, तलाशी अभियान अभी जारी है। ताजपुरिया 2021 में रोहिणी की एक अदालत में हुई गोलीबारी की घटना का आरोपी था, जिसमें गैंगस्टर जितेंद्र गोगी मारा गया था। ताजपुरिया की मंगलवार तड़के गोगी गैंग के चार सदस्यों ने कथित रूप से किसी धारदार चीज को हथियार की तरह इस्तेमाल कर हत्या कर दी।

Exit mobile version