Site icon Dainik Savera Times

फिर बढ़ रहा नशे का काला कारोबार, Noida में अलग-अलग मामलों में गांजा तस्कर गिरफ्तार

नोएडा : नशे का काला कारोबार लगातार बढ़ रहा है। अब पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए इन तस्करों को गिरफ्तार करने की कवायद फिर शुरू कर दी है। मंगलवार को नोएडा के दो अलग-अलग थानों में एक-एक तस्कर गिरफ्तार किए गए और उनके पास से कुल 2 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सेक्टर 63 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांजा तस्कर अभियुक्त ललित कुमार को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।

दूसरे मामले में थाना सेक्टर 113 पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सेक्टर 113 नोएडा पुलिस ने गांजा तस्कर अभियुक्त दानिश को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी कम उम्र के हैं और ज्यादा मुनाफे के चक्कर में नशे के कारोबार को कर रहे हैं।

We are now on WhatsApp. Click to Join

Exit mobile version