Site icon Dainik Savera Times

गैस सिलेंडर फटने का मामला: गंभीर रूप से झुलसे 8 वर्षीय बच्चे की मौत, मृतक संख्या हुई तीन

नोएडा: थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर गांव में 14 अक्टूबर को समोसा बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से सात लोगों के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में उपचार के दौरान बीती रात आठ वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई। इस घटना में दो लोगों की पूर्व में मौत हो चुकी है। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 14 अक्टूबर को सुबह सलारपुर गांव के भूप सिंह भड़ाना के मकान में रहने वाले रणबीर गुप्ता अपने घर पर समोसा बना रहे थे।

उसी समय छोटा गैस सिलेंडर फट गया जिससे रणवीर (24 वर्ष), गुड़िया (32 वर्ष), माया (25 वर्ष), मालती (42 वर्ष), विजय (32 वर्ष) रणधीर (24 वर्ष) सरोज (22 वर्ष) और आठ वर्षीय एक बालक कान्हा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान बीती रात को कान्हा ने दम तोड़ दिया। सिंह ने बताया कि इस घटना में गंभीर रूप से झुलसीं मालती देवी की 18 अक्टूबर की रात को तथा रणधीर की 20 अक्टूबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version