Site icon Dainik Savera Times

Jaipur के अजमेरा ऑक्सीजन प्लांट में गैस रिसाव, 29 टन ऑक्सीजन टैंकर का टूटा बल्ब

जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर के वीकेआई रोड नंबर-18 स्थित अजमेरा ऑक्सीजन गैस प्लांट में मंगलवार शाम गैस रिसाव की घटना हुई। जानकारी के अनुसार, प्लांट के 29 टन वाले ऑक्सीजन टैंकर का बल्ब टूट गया था, जिसके कारण करीब 200-300 मीटर तक ऑक्सीजन का रिसाव हुआ। इस घटना के बाद प्रशासन और प्लांट के कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और रिसाव को रोकने की कोशिश की। ऑक्सीजन का रिसाव किसी बड़ी दुर्घटना का कारण न बने, इसके लिए आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

बता दें कि इस घटना के बाद स्थानीय क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। गैस लीक की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची। साथ ही दमकल गाड़ियां भी बुलवाई गईं, जिन्होंने ऑक्सीजन प्लांट के मेन वाल्व को बंद कर गैस रिसाव को रोकने में सफलता पाई। अपडेट जारी है…

 

Exit mobile version