Site icon Dainik Savera Times

गौतमबुद्ध नगर: बारिश के चलते 12वीं तक सभी स्कूल बंद

नोएडा गौतमबुद्ध नगर जिले में 12वीं तक के सभी सरकारी स्कूलों को बुधवार को बंद कर दिया गया। आज तड़के से हो रही तेज बारिश को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर के जिला अधिकारी ने सुबह यह आदेश जारी कियाजिला अधिकारी का यह संदेश सुबह सवा सात बजे लोगों तक पहुंचा है। तब तक कई स्कूलों की बसें बच्चों को लेकर रवाना हो चुकी थीं। अब बच्चों के पहुंचने के बाद स्कूलों में छुट्टी की जा रही है और बच्चों को वापस घर भेजा जा रहा है।

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक एनसीआर में तेज बारिश होने की संभावना है। नोएडा और गाजियाबाद के कई निचले इलाकों में पहले ही बाढ़ का पानी आ चुका है जिसकी वजह से वहां रह रहे लोग काफी परेशान हैं। इसके साथ साथ अब हिंडन नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है और उसके चलते बड़ी-बड़ी हाईराइज सोसाइटी और डूब क्षेत्र में बनी अवैध कॉलोनियों में भी पानी जमा हो गया है।

नोएडा और गाजियाबाद में आज सुबह से ही तेज बारिश हो रही है जिसको देखते हुए नोएडा के जिला अधिकारी मनीष वर्मा ने सुबह आदेश जारी किया की 12वीं तक के सभी स्कूल पूरे जिले में आज बंद रहेंगे। उनके द्वारा जारी किया यह मैसेज सुबह 7:12 बजे लोगों को मिला और उसके बाद मीडिया के जरिए यह प्रसारित होना शुरू हुआ।इससे पहले ही काफी संख्या में बच्चे स्कूल जा चुके थे। अब स्कूलों को बंद कर आदेश का पालन करवाया जा रहा है और बच्चों को वापस उनके घर भेजा जा रहा है। आने वाले कुछ दिनों तक तेज बारिश होने की संभावना बरकरार है।

Exit mobile version