Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गौतमबुद्ध नगर: नोएडा में अज्ञत हमलावरों ने दो लोगों पर फावड़े से किया हमला, एक की मौत

September 7, 2023

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर पुलिस थाना क्षेत्र के बल्लू खेड़ा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक मकान में दो लोग लहुलुहान अवस्था में मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर जब पुलिस पहुंची तो एक व्यक्ति की मौके हो चुकी थी जबकि दूसरे को अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अपर पुलिस उपयुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बल्लूखेड़ा गांव में रहने वाले रामकुमार (55) और विक्रमादित्य (45) को अज्ञत बदमाशों ने फावड़े से हमला करके लहूलुहान कर दिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि रामकुमार की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि विक्रमादित्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सिंह ने बताया पुलिस इस मामले में आपसी रंजिश और अवैध संबंध के कोण से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस को घटना के संबंध में कुछ अहम सुराग मिले हैं। अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई हैं और मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें