Site icon Dainik Savera Times

गहलोत ने गंगनहर में पानी को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री मान से बात की

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गंगनहर में पानी न छोड़े जाने के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात की।गहलोत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘‘गंगनहर में पानी नहीं आने के मुद्दे पर आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से फोन पर बात की। उन्होंने आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।’’ उल्लेखनीय है कि गंगनहर परियोजना राज्य के बीकानेर संभाग के कुछ जिलों में सिंचाई व पेयजल जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण है।

Exit mobile version