Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

जनरल Upendra Dwivedi ने थल सेना प्रमुख का पदभार संभाला

June 30, 2024

जनरल Upendra Dwivedi ने थल सेना प्रमुख का पदभार संभाला

नई दिल्ली: जनरल उपेंद्र द्विवेदी, पीवीएसएम, एवीएसएम ने 30 जून 2024 को जनरल मनोज पांडे, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, एडीसी से 30वें थल सेना प्रमुख (सीओएएस) के रूप में पदभार ग्रहण किया। जनरल मनोज पांडे ने चार दशकों से अधिक समय तक राष्ट्र की सेवा करने के बाद सेवानिवृत्ति ली।

जनरल उपेंद्र द्विवेदी एक निपुण सैन्य नेता हैं, जिन्होंने सशस्त्र बलों में 40 वर्षों की सेवा की है। सैनिक स्कूल, रीवा (मध्य प्रदेश) के पूर्व छात्र रहे जनरल द्विवेदी को 1984 में जम्मू और कश्मीर राइफल्स की रेजिमेंट में कमीशन मिला था। उन्होंने उत्तरी, पूर्वी और पश्चिमी थिएटरों में संतुलित कमान के साथ-साथ स्टाफ एक्सपोजर का अनूठा अनुभव प्राप्त किया है।

उन्होंने ऐसे समय में थल सेना प्रमुख का पदभार संभाला है जब वैश्विक भू-रणनीतिक माहौल गतिशील है। तकनीकी प्रगति और आधुनिक युद्ध के बदलते स्वरूप के कारण सुरक्षा क्षेत्र में चुनौतियाँ बढ़ रही हैं। इसलिए, सुरक्षा खतरों का मुकाबला करने हेतु परिचालन तैयारियाँ जनरल द्विवेदी के लिए एक प्रमुख फोकस क्षेत्र होंगी।

जनरल द्विवेदी के पास अप्रत्याशित परिस्थितियों के लिए प्रभावी ढंग से योजना बनाने और उसे क्रियान्वित करने का सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड है। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा कैनवास में ग्रे ज़ोन अभिव्यक्तियों का मुकाबला करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके पास उभरती हुई तकनीकों की गहरी समझ है, और वे परिचालन प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए सैन्य प्रणालियों में अत्याधुनिक तकनीकों के उपयोग और एकीकरण का दृष्टिकोण रखते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें