Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

त्रिपुरा जिले में एक पिकनिक बस के जेनरेटर में हुआ विस्फोट, 11 लोग घायल

January 6, 2025

त्रिपुरा जिले में एक पिकनिक बस के जेनरेटर में हुआ विस्फोट, 11 लोग घायल

पश्चिम त्रिपुरा जिले में एक पिकनिक बस में जेनरेटर के अंदर विस्फोट के बाद आग लगने से 11 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक तीन बसें लेकर लोग पिकनिक करने बास ग्राम गए थे। तीनों बसें सीएनजी बसें थीं। घटना तब घटी जब लोग पिकनिक करने के बाद शाम को चंपानगर, पश्चिम जिला लौट रही थी। एक बस में जेनरेटर के विस्फोट के बाद आग लग गई। इसमें 11 घायल हो गए। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और सबकी स्थिति स्थिर है। मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने इस दुखद घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होने एक बयान में इस घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें: होर्मुज में ईरान का एक्शन: भारत आ रहे जहाज सहित दो पोत कब्जे में, बढ़ा तनाव

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें