Site icon Dainik Savera Times

हाथ में खून से सनी कुल्हाड़ी… पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, बोला- “मैंने उसे मार डाला…”

Ghaziabad News

Ghaziabad News

नेशनल डेस्क : गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बता दें कि रावली कला गांव में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी 72 वर्षीय पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और इसके बाद खुद ही खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर पुलिस चौकी पहुंच गया।

पत्नी की हत्या के बाद थाने पहुंचा पति

मिली जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार तड़के करीब चार बजे की है। आरोपी बुजुर्ग हरपाल जब रावली पुलिस चौकी पहुंचा तो उसने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। यह सुनते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और टीम को गांव की ओर रवाना किया गया।

खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली महिला

मौके पर पहुंचने पर पुलिस को घर के अंदर भयावह दृश्य मिला। 72 वर्षीय महिला उर्मिला चारपाई पर खून से लथपथ हालत में पड़ी थीं। उनके सिर और कान के पास गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे साफ था कि उन पर धारदार हथियार से कई वार किए गए हैं।

पुलिस ने घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:

लंबे समय से पति-पत्नी के बीच विवाद

परिजनों के अनुसार, परिवार में लंबे समय से पति-पत्नी के बीच तनाव और विवाद चल रहा था। मृतका के नाती कुणाल ने बताया कि उनके नाना की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी और घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे।

वहीं मृतका की बेटी ने बताया कि घटना के समय वह घर से बाहर थी और अचानक सुबह उन्हें इस दर्दनाक वारदात की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि माता-पिता के बीच कभी-कभार विवाद होता था, लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि मामला इतना गंभीर रूप ले लेगा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और मानसिक स्थिति सहित हर एंगल को ध्यान में रखा जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें:

Exit mobile version