Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रक और बोलेरो की भीषण टक्कर, हरिद्वार दर्शन के लिए जा रहे 3 की मौत, कई घायल

July 29, 2026

ट्रक और बोलेरो की भीषण टक्कर, हरिद्वार दर्शन के लिए जा रहे 3 की मौत, कई घायल

Ghaziabad Accident: पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना निवाड़ी क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब 12:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार दर्शन और स्नान के लिए जा रही एक बोलेरो पिकअप की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

सूचना मिलते ही थाना निवाड़ी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बोलेरो पिकअप हाल ही में खरीदी गई थी और उसमें सवार सभी लोग वाहन की पूजा-दर्शन एवं गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें- ईरान की बड़ी चेतावनी, अगर अमेरिका से मुआवजा लिया तो…

 

पुलिस जांच जारी
एसीपी भास्कर वर्मा ने कहा, “रात करीब 12:30 बजे सूचना मिली कि एक पिकअप गाड़ी ट्रक से टकरा गई है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए उसके चालक और परिचालक (कंडक्टर) को हिरासत में ले लिया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।”

पहले भी हो चुका है भयानक हादसा
इसके पहले 21 जुलाई को ग्रेटर नोएडा के छपरौला के पास दादरी से गाजियाबाद की ओर जा रहा सरिया से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में गिर गया था। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक में लदी भारी-भरकम सरिया केबिन को चीरते हुए आर-पार निकल गई, जिससे चालक गंभीर रूप से फंस गया और बाद में उसकी मौत हो गई थी।

 

ये भी पढ़ें- Today weather 29 July 2026: कई राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

 

हादसे की सूचना मिलते ही थाना बादलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। रेस्क्यू अभियान के दौरान पुलिस ने हाइड्रा, क्रेन और गैस कटर की मदद ली। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक की पहचान आमिर (28) निवासी ग्राम जेहरा, थाना कोतवाली देहात, बुलंदशहर के तौर पर हुई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें