Site icon Dainik Savera Times

गाजियाबादः मशहूर कवि कुमार विश्वास के काफिले में शामिल सुरक्षाकर्मियों पर हमला

यूपी डेस्क: यूपी के अलीगढ़ के रास्ते में मशहूर कवि कुमार विश्वास के काफिले में शामिल सुरक्षाकर्मियों पर हमला होने की खबर है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करके यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उनके साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी पर किसी कार सवार व्यक्ति ने हमला कर दिया। उससे पूछताछ की कोशिश की गई तो उसने न सिर्फ सिक्योरिटी गार्ड्स बल्कि पुलिस पर भी हमला कर दिया। उन्होंने इसके कारण से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए बताया कि पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई।


कुमार विश्वास ने बताया, आज अलीगढ़ जाते समय वसुंधरा स्थित घर से जब निकला तो हिंडन के तट पर, किसी कार चालक ने साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों की कार पर दोनों ओर से कार की टक्कर से हमला करने की कोशिश की. जब नीचे उतरकर सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए रोका तो उसने न केवल यूपी पुलिस के सिपाही अपितु केंद्रीय बलों के सुरक्षाकर्मियों पर भी हमला किया। पुलिस को रिपोर्ट कर दी है। हमले का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया।

Exit mobile version