Dainik Savera Times

Ghaziabad News: स्कूल में घुसा तेंदुआ… घटना CCTV में कैद; मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

Ghaziabad schools News

Ghaziabad school News: गाजियाबाद के एनडीआरएफ रोड स्थित ग्रीन फील्ड स्कूल में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर में एक तेंदुआ घुस आया। आपको बता दें कि घटना सुबह करीब छह बजे की बताई जा रही है। तेंदुआ स्कूल के मैदान में कुछ देर तक घूमता रहा और कक्षाओं की ओर बढ़ने की कोशिश की, लेकिन दरवाजे बंद होने के कारण अंदर नहीं जा सका।

ये भी पढ़ें :

सीसीटीवी में दिखा मूवमेंट

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तेंदुए की हलचल मंगलवार रात भी आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में दर्ज हुई थी। बुधवार सुबह वह स्कूल परिसर में दिखाई दिया और कुछ मिनट बाद दीवार फांदकर बाहर निकल गया। सुरक्षा गार्ड ने उसे देख तुरंत स्कूल प्रशासन को सूचना दी।

परीक्षा स्थगित, अभिभावकों को संदेश

एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि एहतियात के तौर पर कक्षा 11 की निर्धारित परीक्षा रद्द कर दी गई। अभिभावकों को संदेश भेजकर बच्चों को स्कूल न भेजने की अपील की गई। समय रहते कदम उठाने से किसी बड़े हादसे से बचाव हो गया।

वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्कूल के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। एनडीआरएफ रोड पर बैरिकेडिंग कर यातायात डायवर्ट किया गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल लगाए गए हैं और आसपास के क्षेत्र की निगरानी की जा रही है।

ये भी देखें :

मैदान में छिपा होने की आशंका

वन अधिकारियों के अनुसार तेंदुआ फिलहाल स्कूल के मैदान में फूलों की झाड़ियों के बीच छिपा हो सकता है। डीएफओ और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस और वन विभाग की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा सके।

Exit mobile version