Dainik Savera Times

Kurukshetra बैसाखी महोत्सव : पेंटिंग में गिन्नी और मेहंदी मानसी प्रथम

ginni-and-mansi-first-in-painting

कुरुक्षेत्र। Ginni and Mansi first in painting  बैसाखी महोत्सव 2026 के दौरान स्कूली विद्यार्थियों के बीच मेहंदी और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों के बीच अलग-अलग कैटेगिरी में कक्षा अनुसार प्रतियोगिताओं को आयोजन किया। प्रत्येक कैटेगिरी में प्रथम, द्वितीय, तृतीय के साथ-साथ 7-7 सांत्वना पुरस्कार वितरित किए गए।

मेहंदी में इन बच्चों ने लिया भाग

डीसी विश्राम मीणा ने कहा कि मेहंदी प्रतियोगिता के कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के मुकाबले में हथीरा स्कूल की रेनू प्रथम, दुराला स्कूल की मानसी दूसरे, खेड़ी रामनगर स्कूल की गरिमा तीसरे, कुरुक्षेत्र सैनी स्कूल की कविता चौथे, सेक्टर-13 स्कूल की शिवानी ने पांचवां, सैनी स्कूल की परीन ने छठा, सेक्टर 13 स्कूल की कामिनी ने सातवां, सैनी स्कूल की सरीका ने आठवां, खेड़ी रामनगर स्कूल की सोनाली ने नौवां और राजकीय स्कूल की अवनी ने 10वां स्थान हासिल किया।

पेंटिंग में ज्योति प्रथम, बिटटू द्वितीय

इसी तरह मेहंदी प्रतियोगिता के कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के मुकाबले में गीता निकेतन स्कूल की मानसी प्रथम, दुराला की नेहा दूसरे, अमीन स्कूल की वंशिका तीसरे, एमएस स्कूल की अनंतप्रीत कौर चौथे, किरमच स्कूल की भूमि ने पांचवां, किरमच स्कूल की दिव्या रानी ने छठा, अमीन स्कूल की अंजली ने सातवां, किरमच स्कूल की अंजली ने आठवां, गुरुनानक स्कूल की नवदीप ने नौवां और हथीरा स्कूल की रचना ने 10वां स्थान हासिल किया। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि पेंटिंग प्रतियोगिता के कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के मुकाबले में थानेसर स्कूल की ज्योति प्रथम, सैनी स्कूल की बिटटू दूसरे, अढोन स्कूल की सरिका तीसरे, थानेसर स्कूल की विजय कुमारी चौथे, अढोन स्कूल की मानवी ने पांचवां, खेडी रामनगर स्कूल की छात्रा ने छठा, थानेसर स्कूल की भूमि नैन ने सातवें, गुरु नानक स्कूल की कल्पना ने आठवां, थानेसर स्कूल की मानवी ने नौवां और मदर टेरेसा स्कूल की अवनीत कौर ने 10वां स्थान हासिल किया।

थानेसर की गिन्नी प्रथम, झांसा की हरसिमरत द्वितीय

ginni-and-mansi-first-in-painting
ginni-and-mansi-first-in-painting

इसी तरफ पेंटिंग प्रतियोगिता के कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के मुकाबले में थानेसर स्कूल की गिन्नी शर्मा प्रथम, एमएस झासा स्कूल की हरसिमरत कौर दूसरे, एसएमजेपीएस के वंश ने तीसरे, हथीरा स्कूल की प्राची कौर चौथे, गीता निकेतन स्कूल के देवरत ने पांचवां, मदर टेरेसा स्कूल के नवदीप रावत ने छठा, गीता निकेतन स्कूल की प्राची ने सातवां, गीता निकेतन स्कूल की सेजल ने आठवां, बिहोली स्कूल की गुरमीनोर ने नौवां और वीर अभिमन्यू स्कूल के वीर ने 10वां स्थान हासिल किया।

Also Read : 

Exit mobile version