Site icon Dainik Savera Times

देवरिया में बालिका की नदी में डूबने से हुई मौत, पुलिस ने पंचनामा करने के बाद परिजनों को सौंपा शव

देवरिया: देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में मझना नाला (छोटी नदी) में स्नान करने गई एक बालिका की नहाते समय डूबकर मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। गौरी बाजार के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजू सिंह ने बताया कि करमाहा गांव के निवासी चंद्रशेखर चौहान की पुत्री दिव्या चौहान (नौ) रविवार को दोपहर बाद मझना नाला में स्नान करने गई थी। उन्होंने बताया कि दिव्या गहरे पानी में चली गई, जिससे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि पुलिस इस संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। सिंह ने बताया कि पुलिस ने पंचनामा करने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया।

Exit mobile version