Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

जींद में हाइटेंशन तार की चपेट में आने से लड़की की मौत

November 28, 2024

जींद में हाइटेंशन तार की चपेट में आने से लड़की की मौत
Haryana News : हरियाणा के जींद जिले में बिजली के हाइटेंशन तार की चपेट में आने से 13 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मृतक लड़की की पहचान गौरवी के तौर पर हुई है जो यहां शय़ाम नगर स्थित अपनी मौसी के घर आई हुई थी। अधिकारियों के मुताबिक, घर की छत पर खेलने के दौरान बुधवार शाम वह हाइटेंशन तार की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गई और उसकी मौत हो गई।

गुस्साए स्थानीय लोगों ने बिजली सब स्टेशन पर ताला जड़ दिया
घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने बृहस्पतिवार को बिजली सब स्टेशन पर ताला जड़ दिया और बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामा होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस तथा बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी (एसडीओ) मौके पर पहुंच गए।
स्थानीय लोगों का कहना था कि मकानों के ऊपर से बिजली लाइन गुजरती है और इस वजह से पहले भी हादसे हो चुके हैं। उनके मुताबिक, खतरे को देखते हुए बिजली निगम से तारों को हटाने की मांग की गई है लेकिन अबतक कुछ नहीं हुआ है।
पटियाला चौक पुलिस चौकी के प्रभारी समरजीत ने बताया कि लड़की का शव बुरी तरह से झुलस गया है जिसे देखते हुए पोस्टमार्टम पीजीआई रोहतक में होगा।
उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें