Site icon Dainik Savera Times

कर्नाटक में लड़की की रेप के बाद हत्या, पुलिस नाराज प्रेमी की तलाश में जुटी

चित्रदुर्ग: चित्रदुर्ग में एक युवक ने कथित तौर पर 19 वर्षीय लड़की का अपहरण करके उसका रेप किया और फिर जानलेवा हमला किया।गंभीर रूप से घायल लड़की की मौत हो गई। कर्नाटक पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, अर्पतिा का हुल्लुरु गांव के निवासी ड्राइवर अजय ने 3 अक्टूबर को आटो में अपहरण कर लिया था। अजय ने कथित तौर पर लड़की का रेप किया और मारपीट की। इसके बाद गंभीर रूप से घायल लड़की को आरोपी ने अस्पताल में भर्ती कराया और फरार हो गया।

अजय पीड़िता (लड़की) से एकतरफा प्यार करता था। लेकिन, उसने अजय के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। इस बात से नाराज होकर प्रेमी ने इसका बदला लेने की ठान ली और वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि गंभीर रूप से घायल लड़की ने शनिवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लड़की के माता-पिता ने इस संबंध में चित्रदुर्ग महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच चल रही है।

Exit mobile version