Site icon Dainik Savera Times

महंगी कार में आई लड़कियां, घरों के बाहर रखे गमले चुरा हुईं रफ्फूचक्कर… CCTV में कैद हुआ मंजर

नेशनल डेस्क: आजकल चोर भी बड़े हाइटेक हो गए हैं। पहले जैसे अब चोर पैदल नहीं बल्कि गाड़ियों में आते हैं और चीजों पर हाथ साफ कर चलते बनते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि चोर कार में आए और घर के बाहर पड़े गमले उठाकर चलते बने। यहां सबसे बड़ी बात यह है कि चोर लड़के नहीं बल्कि लड़कियां थीं जो कार में गमले चोरी करने आई थीं।

 

वायरल वीडियो में क्या?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दो लड़कियां सेडान कार में आती हैं और एक घर के गेट की दीवार पर पड़े गमले उठाकर चुपके से निकल जाती हैं। सबसे बड़ी बात है कि वो एक या दो घरों से नहीं बल्कि एक ही लाइन बनी कई कोठियों के बाहर से गमले चुरा-चुरा कर ले गईं। घरों के बाहर लगे CCTV में दोनो लड़कियां कैद हो गई हैं। अजीबोगरीब चोरी की यह घटना मोहाली के सेक्टर 78 की बताई जा रही है।

 

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि लड़कियां रात के वक्त कोठियों के बाहर से गमले चुराकर भाग जाती हैं। कभी ये लड़कियां पैदल तो कभी कार से आती हैं और सेक्टर-78 में बने आलीशान मकानों के बाहर सजावट के लिए रखे गए गमलों को उठाकर रफ्फूचक्कर हो जाती हैं।

 

पहले लड़कियां इधर-उधर देखती हैं कि कोई देक तो नहीं रहा जब उनको यकीन हो जाता है कि कोई नहीं है तो वे गमले उठा लेती हैं, हालांकि लड़कियां शायद यह देखना भूल गईं कि CCTV भी लगे हुए हैं। वहीं इस वायरल वीडियो पर लोग खूब मजे ले रहे हैं। कुछ लोगों ने लिखा कि इधर-उधर नहीं ऊपर वाला देख रहा है। वहीं किसी ने लिखा कि चोर ऐसे भी आते हैं।

Exit mobile version