Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

MP Board में बेटियों का जलवा : 12वीं में 74 प्रतिशत और हाई स्कूल में 76 फीसदी बच्चे पास… यहां देखें रिजल्ट

May 6, 2025

MP Board में बेटियों का जलवा : 12वीं में 74 प्रतिशत और हाई स्कूल में 76 फीसदी बच्चे पास… यहां देखें रिजल्ट

भोपाल : मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। हायर सेकेंडरी में जहां 74.48 और हाई स्कूल में 76.22 प्रतिशत बच्चे सफल रहे हैं। इस साल छात्रओं ने बाजी मारी है और दोनों कक्षाओं की मेरिट सूची में छात्राएं अव्वल रही हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह की उपस्थिति में हायर सेकेंडरी (12) और हाई स्कूल (10) के नतीजे घोषित किए।

इस बार के हायर सेकेंडरी की परीक्षा में कुल 74.48 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की है और इस परीक्षा की मेरिट सूची में सतना की प्रियम द्विवेदी अव्वल रही हैं, जिन्हें 500 में से 492 अंक हासिल हुए। इस प्रवीण सूची में कुल 159 छात्रों ने जगह बनाई है, जिनमें 89 छात्राएं हैं और 70 छात्र हैं।

हाई स्कूल की बात करें तो इस बार के नतीजे 76.22 प्रतिशत रहे हैं। इस नतीजे में भी छात्राओं ने बाजी मारी है। बात प्रवीण सूची की करें तो सिंगरौली की प्रज्ञा जयसवाल ने शत प्रतिशत 500 में 500 अंक हासिल किए हैं। वहीं, मेरिट की बात करें तो 212 छात्रों में छात्रओं की संख्या 144 है और छात्र 68 हैं।

सफलता पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि इस बार के नतीजे बीते सालों से बेहतर रहे हैं और 15 साल का रिकॉर्ड भी टूटा है। दोनों ही परीक्षा में छात्रओं ने सफलता हासिल की है, मेरिट सूची में भी उनका स्थान रहा है और सरकारी विद्यालयों के भी नतीजे निजी विद्यालयों से बेहतर रहे हैं। वहीं जो छात्र-छात्राएं असफल हुए हैं, उनके लिए भी सरकार ने विशेष पहल की है।

इसलिए जो असफल हैं, वे फिर मेहनत करें और सफलता पाएंगे। छात्राओं को मिली बड़ी सफलता पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बधाई दी। साथ ही लाडली बहन और लाडली लक्ष्मी योजना की भी तारीफ की। उन्होंने नरसिंहपुर जिले, नीमच और मंडला जिले के नतीजे को लेकर शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी बधाई दी।

10वीं का रिजल्ट यहां देखें…

12वीं का रिजल्ट यहां देखें…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें