Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

आरपीएस महेंद्रगढ़ की अंडर-19 गर्ल्स बास्केटबॉल टीम ने जीता कांस्य

September 20, 2026

आरपीएस महेंद्रगढ़ की अंडर-19 गर्ल्स बास्केटबॉल टीम ने जीता कांस्य

Girls Win Bronze at State Basketball Tournament : महेंद्रगढ़। सिरसा में आयोजित एसजीएफआई स्टेट गर्ल्स बास्केटबॉल टूर्नामेंट में आरपीएस महेंद्रगढ़ की अंडर-19 गर्ल्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। 16 से 18 सितंबर तक चले टूर्नामेंट में टीम ने प्रदेशभर की टीमों के बीच तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रदेशभर की श्रेष्ठ टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय के साथ-साथ महेंद्रगढ़ जिले का नाम रोशन किया। विद्यालय के खेल प्रशिक्षक राजकुमार यादव तथा बास्केटबॉल कोच धर्मवीर व राकेश ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की सर्वश्रेष्ठ टीमों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच आरपीएस महेंद्रगढ़ की छात्राओं ने शानदार तालमेल, अनुशासन और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।

टीम की इस उपलब्धि पर आरपीएस ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि छात्राओं ने खेल मैदान में अपने कौशल और अनुशासन का परिचय देकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का प्रयास है कि विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारकर उन्हें उच्च स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर उपलब्ध करवाए जाएं।

ग्रुप के सीईओ इंजीनियर मनीष राव ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए भविष्य में भी उन्हें बेहतर खेल सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध करवाने की बात कही। डिप्टी सीईओ कुनाल राव ने कहा कि छात्राओं की सफलता उनकी मेहनत, समर्पण और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी ने कहा कि यह उपलब्धि खेल प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और खिलाड़ियों के नियमित अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से कांस्य पदक विजेता टीम की छात्राओं और खेल प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उप प्राचार्य दिनेश कुमार, डीन एलएन गौड़, पवन तिवारी, विंग हेड देवेंद्र पुनिया, जिले सैनी, अमित कुमार, साथी मलिक, अनिता अहलावत, खेल एचओडी राजकुमार यादव, कोच धर्मवीर व राकेश सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। सभी ने टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये भी पढ़ें : हरियाणा-एनसीआर से जल्द विदा होगा मानसून, 21 से बदलेगा मौसम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें