Site icon Dainik Savera Times

इतनी सीटें दीजिए कि कोई सरकार चुरा नहीं सके : Priyanka Gandhi Vadra

Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

भोपालः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज मतदान के दिन मध्यप्रदेश की जनता से अपील की है कि कांग्रेस पार्टी को संपूर्ण जनादेश चाहिए और जनता कांग्रेस को इतनी सीटें दे कि कोई सरकार को चुरा नहीं सके। प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर पोस्ट किया, कि ‘आज चुनाव है और मुझे पूरा यकीन है कि मध्य प्रदेश की जनता घोटालों, चिकनी-चुपड़ी-झूठी बातों, लोगों को आपस में ही लड़ा देने की साजिशों और कुर्सी को जागीर समझने वाली मानसिकता को करारा सबक सिखाएंगी।

जनता हमें असीम स्नेह और समर्थन दे रही है, लेकिन आपके प्यार का अंदाज साधारण बहुमत से न लगेगा। हमारी सरकार को प्रचंड और संपूर्ण जनादेश चाहिए, जिसकी आहट स्वयं आपके प्रेम और उत्साह से ही मिल रही है। आज अपने मन के तूफान को वोटों में बदल दीजिये। हमें इतनी ज्यादा सीटें जिताकर विधानसभा भेजिये कि कोई हमारी-आपकी सरकार चुरा लेने या अगवा कर लेने का सपना भी न देख सके। मुझे पता है : आपमें यह शक्ति है।‘‘

Exit mobile version