Site icon Dainik Savera Times

Goa Club Fire Case: लूथरा ब्रदर्स के नाइट क्लब पर चला बुलडोजर, गोवा अग्निकांड के बाद लिया एक्शन

Luthra brothers romeo lane nightclub demolished

Luthra brothers romeo lane nightclub demolished

नेशनल डेस्कः गोवा में नाइट क्लब अग्निकांड के बाद सरकार एक्शन में आ गई है। मंगलवार को वागाटोर इलाके में स्थित लूथरा भाइयों के रोमियो लेन नाइट क्लब के एक हिस्से को बुलडोजर से ढहा दिया। ये एक्शन मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के आदेश के बाद लिया गया। यह रेस्टोरेंट सरकार की जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था। यह मामला तब सामने आया जब लूथरा के एक नाइटक्लब “बर्च बाय रोमियो लेन” में आग लगने से पिछले हफ़्ते 25 लोगों की मौत हो गई थी।

फुकेट फरार हुए आरोपी

गैर इरादतन हत्या के आरोप में गौरव और सौरभ लूथरा आग लगने के कुछ ही घंटों बाद देश छोड़कर थाईलैंड के फुकेट जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में सवार हो गए।

इंटरपोल से ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी

मुख्यमंत्री कार्यालय ने पुष्टि की है कि इंटरपोल उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर रहा है। यह नोटिस जांचकर्ताओं के लिए सदस्य देशों से संदिग्ध के ठिकाने के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए एक हरी झंडी है।

कई शहरों में था लूथरा ब्रदर्स के नाइटक्लब

बता दें लूथरा ब्रदर्स ने दिल्ली में अपने पहले वेंचर, नाइटक्लब मामाज बुओई के जबरदस्त हिट होने के बाद दिल्ली, गोवा और हरियाणा के यमुना नगर सहित कई शहरों में रोमियो लेन चेन बनाई थी। गोवा में रोमियो लेन एक पसंदीदा हैंगआउट बन गया था। वहां एंट्री को ग्लैमर की दुनिया का टिकट माना जाता था, जिसमें लूथरा ब्रदर्स अपनी लाइफस्टाइल को इस चेन से जोड़ते थे और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर विदेशी जगहों और लग्जरी जिंदगी की तस्वीरें शेयर करते थे।

Exit mobile version