Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

गोवा के पादरी को धर्म परिवर्तन के आरोप में किया गिरफ्तार

January 1, 2024

गोवा के पादरी को धर्म परिवर्तन के आरोप में किया गिरफ्तार

पणजी। गोवा पुलिस ने सोमवार सुबह एक पादरी को काले जादू में शामिल होने के साथ-साथ प्रलोभन के माध्यम से लोगों को ईसाई धर्म में परिवर्तित करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस उपाधीक्षक जिवबा दलवी ने आईएएनएस को बताया कि उत्तरी गोवा के सोडिएम गांव में फाइव पिलर चर्च के पादरी डोमिनिक डिसूजा को एक हिंदू व्यक्ति की शिकायत के बाद सोमवार को गिरफ्तार किया गया। ‘‘शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, मापुसा पुलिस ने उसे धर्मांतरण और काले जादू में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ समान धाराओं (धर्मांतरण) पर यह तीसरा अपराध दर्ज किया गया है और विभिन्न धाराओं में पांच और अपराध पहले से ही दर्ज हैं। दलवी ने बताया, उसके खिलाफ कुल आठ अपराध दर्ज हैं। उनके और उनकी पत्नी जोन मैस्करेनहास के खिलाफ और फाइव पिलर चर्च से जुड़े अज्ञात सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

दिसंबर 2022 में उत्तरी गोवा के जिला मजिस्ट्रेट ने पादरी डोमिनिक डिसूजा की धार्मिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। डोमिनिक डिसूजा को पहले 27 मई, 2022 को निखिल शेट्टी और प्रकाश खोबरेकर की दो लिखित शिकायतों के बाद गिरफ्तार किया गया था। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश में कहा गया,‘‘प्रलोभन या धोखाधड़ी के माध्यम से धार्मिक रूपांतरणों को रोकने के लिए श्रीमती जोन मैस्करेनहास डिसूजा और डोमनिक डिसूजा द्वारा सोडीम, सियोलिम, बर्देज़ गोवा में अपने संस्थागत भवन में धार्मिक गतिविधियों को करने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया गया है। अंतत: धर्म की स्वतंत्रता और नागरिकों के विवेक को प्रभावित करेगा।’’ आदेश में आगे कहा गया है,‘‘स्थिति की आकस्मिक प्रकृति को देखते हुए, तत्काल रोकथाम वांछनीय है। इसलिए जोन मैस्करेनहास डिसूजा और डोमिनिक डिसूजा को धार्मकि रूपांतरण में शामिल होने से दूर रहने का निर्देश दिया जाता है।’’ पीड़ितों ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि डोमिनिक डिसूजा और उनके सहयोगी लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें