Site icon Dainik Savera Times

गोगोरो ने अपने इलेक्ट्रिक स्मार्ट स्कूटर को बढ़ावा देने के लिए स्विगी के साथ की साझेदारी

नयी दिल्ली: ताइवान की इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी गोगोरो इंक ने अपने इलेक्ट्रिक स्मार्टस्कूटर को बढ़ावा देने के लिए खाद्या सामग्रियों को घर तक पहुंचाने वाले मंच स्विगी के साथ साझेदारी की बृहस्पतिवार को घोषणा की। गोगोरा के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने कहा कि गोगोरा और स्विगी टिकाऊ इलेक्ट्रिक परिवहन अपनाने और उनकी व्यावसायिक दक्षता में सुधार करने के लिए एक सहज मार्ग प्रदान करेंगे।

स्विगी के संचालक प्रमुख मिहिर शाह ने कहा, ‘‘ गोगोरो के साथ यह साझेदारी हमारे डिलीवरी बेड़े को हरित व लागत प्रभावी बनाने की हमारी प्रतिबद्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’’ स्विगी ने उसके मंच से डिलीवरी के लिए रोजाना इलेक्ट्रिक वाहन के जरिए आठ लाख किलोमीटर की दूरी तय करने की 2021 में प्रतिबद्धता व्यक्त की थी।

Exit mobile version