Site icon Dainik Savera Times

जा रहे थे खाटू श्याम, कार से नीचे उतरे तीनों को ट्रक ने कुचला

going-to-khatu-shyam-3-were-crushed-by-truck

going-to-khatu-shyam-3-were-crushed-by-truck

going to Khatu Shyam, 3 were crushed by truck : जींद। नेशनल हाइवे 152-डी पर शनिवार सुबह लजवाना कलां गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक कार में पांच श्रद्धालु करनाल से खाटू श्याम जा रहे थे।

गाड़ी चेक कर रहा था चालक

उनकी कार के आगे लजवाना कलां के पास एक कुत्ता आ गया, जब चालक कार रोककर गाड़ी चेक कर रहा था तो पीछे से ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें करनाल के सेक्टर-13 निवासी 45 वर्षीय धर्मपाल, 50 वर्षीय राजकुमार और 40 वर्षीय स्वीटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 40 वर्षीय नीतू व 42 वर्षीय ऋतु गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना में दाखिल कराया है।

कार में सवार थे पांच लोग

जुलाना थाना प्रभारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। करनाल के सेक्टर-13 और 8 निवासी तीन महिलाएं और दो पुरुष कार में राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। जब उनकी कार एनएच-152डी पर लजवाना कलां गांव के पास पहुंची तो अचानक कार के सामने एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक ने कार रोककर गाड़ी को क्या नुकसान हुआ, इसे देखने का प्रयास किए। इसी दौरान सभी लोग कार से उतर गए और कार को देखने के लिए। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।

दो महिलाएं रोहतक पीजीआई रेफर

टक्कर इतनी तेज थी कि कार को परखच्चे उड़ गए और धर्मपाल, राजकुमार व स्वीटी की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में नीतू व ऋतु को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना में दाखिल करवाया गया। इनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उनको पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जुलाना थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Also Read :

Exit mobile version