Site icon Dainik Savera Times

Gold and Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में तेज उछाल, जानें नए रेट

22 carat gold rate today

22 carat gold rate today

Gold and Silver Price: सोने और चांदी में एक बार फिर तेजी देखने को मिली, जिससे सोने की कीमत फिर 1.34 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक हो गई है और चांदी का दाम 2.34 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गया है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेटे के सोने का दाम 1,321 रुपए बढ़कर 1,34,782 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,33,461 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

22 कैरेट सोने का दाम
22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,23,460 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,22,250 रुपए था। वहीं, 18 कैरेट सोने का दाम 1,00,096 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,01,087 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

ये भी पढ़ें- इन 8 राज्यों के लिए घनें कोहरे की चेतावनी जारी! शीतलहर के हालात बनने के संकेत

चांदी की कीमतों में तेज उछाल
सोने की अपेक्षा चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है। चांदी की कीमत 5,300 रुपए बढ़कर 2,34,550 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 2,29,250 रुपए प्रति किलो है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.47 प्रतिशत बढ़कर 1,36,448 रुपए हो गया है। चांदी के 05 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 2.11 प्रतिशत बढ़कर 2,40,852 रुपए हो गया है।

Watch Video- 175 बीएन बीएसएफ मोहुरा ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 5 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया

सुरक्षित निवेश का रुख
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेज इजाफा दर्ज किया गया। बाजार के जानकारों ने बताया कि सोने और चांदी में तेजी की वजह वैश्विक अस्थिरता के समय में निवेशकों की ओर से सुरक्षित निवेश का रुख करना है। इसके अलावा सोने में केंद्रीय बैंकों की ओर से लगातार खरीदारी की जा रही है और इससे भी सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा बाजार परिस्थितियों को देखते हुए सोने और चांदी में आने वाले समय में तेजी जारी रह सकती है।

Exit mobile version