Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें कीमत

December 5, 2025

सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें कीमत

Gold and silver price : सोना-चांदी खरीदारों के लिए खुशखबरी है। दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के सोने की कीमत 1,27,845 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,28,214 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। यह सोने की कीमतों में 369 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी दो दर्शाता है।

22 कैरेट सोने की कीमत
22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,17,106 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,17,444 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, 18 कैरेट सोने का दाम 96,161 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 95,884 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

ये भी पढ़ें- आज इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत! नौकरी में पदोन्नति और धन लाभ के योग

चांदी हुई सस्ती
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी की कीमत 1,565 रुपए कम होकर 1,76,625 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,78,190 रुपए प्रति किलो थी। हाजिर के साथ वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली। सोने के 5 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.55 प्रतिशत कम होकर 1,29,750 रुपए हो गया है। चांदी के 05 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1.43 प्रतिशत कम होकर 1,79,738 रुपए हो गई।

वैश्विक स्तर पर कीमतों में कमी
एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोना में एमसीएक्स पर करीब 500 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। सोने में गिरावट की वजह वैश्विक स्तर पर कीमतों में कमी और आरबीआई की मौद्रिक नीति से पहले डॉलर के खिलाफ रुपए में रिकवरी होना है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में सोना 1,29,400 रुपए से लेकर 1,30,750 रुपए की रेंज में रह सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें