Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

उतार-चढ़ाव के बीच फिर घटी सोने-चांदी की कीमतें, जानें ताजा कीमतें

February 10, 2026

उतार-चढ़ाव के बीच फिर घटी सोने-चांदी की कीमतें, जानें ताजा कीमतें

Gold and silver price: कीमती धातुओं के बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सुबह करीब 9:30 बजे चांदी और सोना लाल निशान में कारोबार करते नजर आए, हालांकि गिरावट बहुत ज्यादा तेज नहीं रही।

MCX पर 27 फरवरी डिलीवरी वाली चांदी की कीमत में 1.52 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली। चांदी 4,120 रुपये टूटकर करीब 2,66,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। वहीं, 2 अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के भाव में भी हल्की नरमी रही और यह 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 666 रुपये फिसलकर 1,57,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

ये भी पढ़ें- पत्नियों के साथ नहीं रह सकेंगे भारतीय खिलाड़ी, जानें BCCI ने क्यों लागू किया सख्त नियम

 

दिन के कारोबार में सीमित दायरे में रही कीमतें
मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान चांदी ने 2,65,126 रुपये प्रति किलोग्राम का इंट्राडे लो और 2,68,498 रुपये प्रति किलोग्राम का इंट्राडे हाई छुआ। सोमवार को चांदी का भाव 2,70,370 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

सोने की बात करें तो आज इसका इंट्राडे लो 1,56,001 रुपये प्रति 10 ग्राम और हाई 1,58,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। सोमवार को सोना 1,58,066 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इससे साफ है कि आज दोनों धातुओं में बहुत ज्यादा तेज उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया।

ये भी पढ़ें- Instagram Vs WhatsApp: कौन सा ऐप उड़ाता है ज्यादा मोबाइल डेटा? यहां जानिए सच्चाई

 

सर्राफा बाजार में सोमवार को दिखी थी मजबूती
दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई थी। चांदी ने खास तौर पर मजबूत उछाल दिखाया और 17,000 रुपये यानी करीब 6.66 फीसदी की बढ़त के साथ 2,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। इससे पहले शुक्रवार को चांदी 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

वहीं 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने के दाम भी 1,300 रुपये (0.83 फीसदी) चढ़कर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए थे। शुक्रवार को इसका बंद भाव 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें