Site icon Dainik Savera Times

Gold and Silver Price: सोने और चांदी के खरीदारों के लिए खुशखबरी! कीमतों में आई गिरावट

Gold and Silver Price

Gold and Silver Price

Gold and Silver Price: सोने और चांदी खरीदारों के लिए खुशखबरी सामने आई है। सोने एवं चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 695 रुपए कम होकर 1,31,779 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,32,474 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

22 कैरेट सोने की कीमत
22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,20,710 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,21,346 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 98,834 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 99,356 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

ये भी पढ़ें- वृषभ और तुला राशि वालों की किस्मत में तरक्की का योग, जानें अन्य राशियों का हाल

चांदी की कीमतों में भी गिरावट
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का दाम 1,053 रुपए कम होकर 2,00,067 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 2,01,120 रुपए प्रति किलो थी।

मिलाजुला कारोबार
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हुआ है। सोने के 05 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.50 प्रतिशत कम होकर 1,33,851 रुपए हो गया है। वहीं, चांदी के 05 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.47 प्रतिशत बढ़कर 2,04,530 रुपए हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हुआ है।

Watch Video- आसमान में अटकी रही Flight Gorakhpur में क्यों नहीं उतर पाया विमान

सोने ने सीमित दायरे में किया कारोबार
एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सत्र के दौरान सोने ने एक सीमित दायरे में कारोबार किया। इसकी एक वजह डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती थी। बाजार का फोकस आने वाले समय में अमेरिका में घरों की बिक्री के आंकड़े और अन्य आर्थिक आंकड़ों पर होगा। आने वाले समय में सोना 1,31,500 रुपए से लेकर 1,34,000 रुपए की रेंज में रह सकता है।

Exit mobile version