Site icon Dainik Savera Times

औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के रेट, जानें क्या हैं कीमतें

Gold and Silver Price

Gold and Silver Price

Gold and silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। 1 किलोग्राम चांदी की कीमत में 1200 रुपए से ज्यादा की गिरावट देखी गई है वहीं, 24 कैरेट सोने का भाव भी 700 रुपए से ज्यादा गिरा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,22,180 रुपए दर्ज की गई है, जो कि इससे पहले कारोबारी दिन सोमवार को 1,22,924 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बीते 24 घंटों में सोने के दाम में 744 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है।

ये भी पढ़ें- मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन इन 2 राशि वाले लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता! जानें अन्य राशियों का हाल

22 कैरेट सोने के दाम
इसी तरह, 22 कैरेट सोना भी 1,11,917 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जो कि इससे पहले 1,12,598 रुपए दर्ज किया गया था। 18 कैरेट सोने का भाव भी 91,635 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जो कि इससे पहले सोमवार को 92,193 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था।

चांदी में भारी गिरावट
एक किलोग्राम चांदी की कीमत गिरकर 1,53,706 रुपए पर आ गई है, जो कि इससे पहले कारोबारी दिन 1,54,933 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज की गई थी। चांदी की कीमत में 1,227 रुपए प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 1.01 प्रतिशत घटकर 1,21,684 रुपए पर पहुंच गया है, जबकि चांदी के 05 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 1.68 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1,52, 699 रुपए पर पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 19 नवंबर 2025

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गिरावट जारी
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का दाम 1.03 प्रतिशत घटकर 4,032.60 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 1.60 प्रतिशत की गिरावट के बाद 49.90 डॉलर प्रति औंस हो गया है।

Exit mobile version