Site icon Dainik Savera Times

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी बरकरार, 1,64,000 रुपए से अधिक हुई धातु की कीमत

Gold and silver price

Gold and silver price

Gold and silver price : सोने और चांदी में जबरदस्त तेजी देखने को मिली, जिससे सोने की कीमत 1,26,500 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी की कीमत 1,64,000 रुपए प्रति किलो से अधिक हो गई है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 534 रुपए बढ़कर 1,26,591 रुपए हो गई है, जो कि पहले 1,26,057 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

22 कैरेट सोने की कीमत
इसी तरह, 22 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,15,957 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,15,468 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम 94,542 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 94,943 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

ये भी पढ़ें – इन 3 राशियों के लिए आज का दिन खास, आमदनी के रास्ते खुलेंगे और मिलेगी कामयाबी

चांदी की कीमतों में तेज उछाल
सोने की अपेक्षा चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखा गया है। बीते 24 घंटे में चांदी का दाम 1,692 रुपए बढ़कर 1,64,359 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 1,62,667 रुपए प्रति किलो था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया। सोने के 05 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.32 प्रतिशत बढ़कर 1,25,900 रुपए हो गया है। चांदी के 05 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.90 प्रतिशत बढ़कर 1,63,934 रुपए हो गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई है। एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने की कीमतों में एमसीएक्स पर करीब 600 रुपए की तेजी देखने को मिली है। कॉमेक्स पर भी सोना 4,200 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया है। आने वाले समय में सोने की चाल अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों पर लिए जाने वाले फैसले पर निर्भर करेगी। त्रिवेदी ने आगे कहा कि सोना आने वाले समय में 1,24,000 रुपए से लेकर 1,27,500 रुपए की रेंज में कारोबार कर सकता है।

 

 

 

Exit mobile version